काबुल: अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी कुंदुज प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में सुरक्षाबलों के कम से कम पांच सदस्यों की आज मौत हो गयी।
ये भी पढ़ें
कुंदुज में प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल हामिद हामिद ने कहा कि कुंदुज शहर के पास तालिबान लड़ाकों के एक बड़े समूह ने चौकी पर हमला कर दिया। इस बीच गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में हवाईहमलों में 18 आतंकवादी मारे गये। तीन अन्य घायल हो गये जबकि पांच वाहन और गोला बारद का एक भंडार नष्ट हो गया।
बयान में कहा गया है, इस अभियान में मारे गये आतंकवादी कुंदुज प्रांत में कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे।
दूसरी ओर उत्तरी फरयाब प्रांत में एक जिला पुलिस प्रमुख की उस समय मौत हो गई जब उनकी गाड़ी को एक बम से उड़ा दिया गया। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता करीम यूरेश ने कहा कि शनिवार शाम को हुये विस्फोट में एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
यूरेश ने बताया कि एक अन्य घटना में फरयाब की एक पुलिस चौकी पर हमले में स्थानीय सुरक्षा बलों के एक कमांडर की भी मौत हो गई।
Latest World News