1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: 5 नौसैनिकों को मौत की सजा

पाकिस्तान: 5 नौसैनिकों को मौत की सजा

अधिकारियों को कराची में नौसेना की गोदी में छह सितंबर, 2014 को हुए हमले में उनकी संलिप्तता को लेकर दोषी ठहराया।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

इस्लामाबाद: इस्लामिक स्टेट से संबद्ध पाकिस्तानी नौसेना के पांच अधिकारियों को अमेरिकी नौसेना के ईंधन संबंधी एक जहाज पर हमला करने के वास्ते एक पाकिस्तानी जंगी जहाज को अगवा करने की साजिश के तहत गोपनीय ढंग से उसका पीछा करने को लेकर मृत्युदंड सुनाया गया है। नौसेना के एक न्यायाधिकरण ने उपलेफ्टिनेंट हम्मद अहमद और नौसेना के चार अन्य अधिकारियों को कराची में नौसेना की गोदी में छह सितंबर, 2014 को हुए हमले में उनकी संलिप्तता को लेकर दोषी ठहराया।

हम्मद के पिता सेवानिवृत मेजर सईद अहमद ने डॉन अखबार से कहा, पांचों आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ग्रूप के साथ संबंध रखने, विद्रोह करने, साजिश करने और गोदी में हथियार ले जाने को लेकर आरोपित किए गए हैं। इस खबर के अनुसार हमलावर अमेरिकी नौसेना के एक इंधन संबंधी जहाज पर हमले में जंगी जहाज जुल्फीकार का उपयोग के लिए उसके अपहरण करने की साजिश रच रहे थे। हमले के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए और चार अन्य पकड़े गए। सईद ने कहा कि नौसेना के अधिकारियों ने उनके बेटे को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार नहीं दिया।

Latest World News