1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में 50 तालिबान आतंकी मारे गए

अफगानिस्तान में 50 तालिबान आतंकी मारे गए

माचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा, "कुल 50 आतंकवादियों, जिसमें तालिबान समूह के पश्चिमी घोर प्रांत का तालिबान का छद्म गवर्नर मुल्ला अहमद शाह घोरी शामिल था..

afganistan- India TV Hindi
afganistan

काबुल: सरकारी बलों के हवाई हमले में मध्य अफगानिस्तान के घोर प्रांत में 50 तालिबान आतंकी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा, "कुल 50 आतंकवादियों, जिसमें तालिबान समूह के पश्चिमी घोर प्रांत का तालिबान का छद्म गवर्नर मुल्ला अहमद शाह घोरी शामिल था, को सरकारी बलों ने पड़ोस के फरयाब प्रांत के पश्तूनकोट जिले में सोमवार को हुए हवाई हमले में मार गिराया।"

बयान में कहा गया है कि हवाई हमले में आतंकवादियों के भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद नष्ट कर दिए गए।

फरयाब प्रांत के कुछ हिस्सों और पड़ोसी घोर प्रांत में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest World News