1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद में बम विस्फोटों में 54 की मौत, ISIS ने ली ज़िम्मेदारी

बगदाद में बम विस्फोटों में 54 की मौत, ISIS ने ली ज़िम्मेदारी

बगदाद: बगदाद में आज शिया बहुल इलाके में स्थित बाजारों में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 54 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब

Bomb explosion- India TV Hindi
Bomb explosion

बगदाद: बगदाद में आज शिया बहुल इलाके में स्थित बाजारों में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 54 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इराकी सुरक्षा बल इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन का मुकाबला कर रहे हैं।

ISIS ने ली विस्फोटों की जिम्मेदारी

एक ऑनलाइन बयान में आईएस ने आज के भीषण विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है, जो बगदाद के पूर्वोत्त्तर शाब इलाके में हुआ। वहां कम से कम 28 लोग मारे गए जबकि 65 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में सड़क किनारे एक बम विस्फोट हुआ जिसके बाद लोग पीडि़तों की मदद करने जमा हुए तभी एक आत्मघाती हमला हुआ।

फल और सब्ज़ी बाजार में हुआ कार बम विस्फोट

आईएस के बयान में बताया गया है कि हमले को एक इराकी ने अंजाम दिया जिसने शिया मिलीशिया के सदस्यों को निशाना बनाया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाब हमले के कुछ देर बाद दक्षिणी बगदाद के शिया बहुल डोरा इलाके में एक फल एवं सब्जी बाजार में एक कार बम विस्फोट हुआ। इसमें आठ लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।

सद्र शहर में आत्मघाती कार बम विस्फोट

बगदाद के पूर्वी पड़ोसी शिया बहुल सद्र शहर में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट ने एक बाजार को निशाना बनाया जिसमें 18 लोग मारे गए जबकि 35 अन्य घायल हो गए। तेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले आ इराकी तेल कामगारों ने उत्तर बगदाद स्थित एक प्राकृतिक गैस संयंत्र में काम शुरू कर दिया। दो दिन पहले आईएस के एक हमले में वहां कम से कम 14 लोग मारे गए थे।

Latest World News