1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रक बम विस्फोट में इराक के बाजार में 54 लोगों की मौत : इराकी अधिकारी

ट्रक बम विस्फोट में इराक के बाजार में 54 लोगों की मौत : इराकी अधिकारी

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के एक लोकप्रिय बाजार में आज सुबह हुए एक भीषण ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गयी । दो इराकी पुलिस अधिकारियों ने बताया

तत्काल किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी आम तौर पर सदर सिटी जैसे शिया क्षेत्रों को निशाना बनाते रहे हैं और उनका लक्ष्य शिया बहुल सरकार को एक संदेश देने का रहा है। इस समय इराक के एक तिहाई क्षेत्र पर सुन्नी आतंकवादी समूह का कब्जा है।

Latest World News