1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्वी इंडोनेशिया के तट पर 6.0 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप

पूर्वी इंडोनेशिया के तट पर 6.0 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया के तट पर आज 6.0 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। बहरहाल भूकंप के चलते सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई और ना ही तत्काल किसी के हताहत होने अथवा किसी

6.0 magnitude strong earthquake off the coast of eastern...- India TV Hindi
6.0 magnitude strong earthquake off the coast of eastern indonesia

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया के तट पर आज 6.0 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। बहरहाल भूकंप के चलते सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई और ना ही तत्काल किसी के हताहत होने अथवा किसी तरह के नुकसान की खबरें आई। अमेरिकी भूकंपविग्यानियों ने इसी जानकारी दी।( विदेश की बाकी खबरों के लिए पढ़ें)

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप फ्लोरेस के मौमेरे में 190 किलोमीटर पूर्वोत्तर में सुबह करीब नौ बजकर 13 मिनट पर :अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात एक बजकर 13 मिनट पर: समुद्र के अंदर 522 किलोमीटर की गहराई में आया था। इंडोनेशिया में फ्लोरेस स्थित मौमेरे सैर सपाटे और छुट्टियां बिताने के लिए पसंदीदा स्थल के तौर पर मशहूर है।

इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने बताया कि अधिकारी भूकंप के प्रभाव की जांच कर रहे हैं। प्रशांत महासागर स्थित रिंग ऑफ फायर में अपनी स्थिति के कारण इंडोनेशिया में लगातार भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि देखी जाती है। ऐसा रिंग ऑफ फायर में टैक्टोनिक प्लेटों के टकराने के कारण होता है।

Latest World News