तोलोतानगा: यूएस जियोलोजिकल सर्वे ने इंडोनेशिया के पूर्वी भाग में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने की खबर दी है। एजेंसी ने बताया कि सुमबावा क्षेत्र में आज सुबह छह बजकर करीब 30 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 30 किमी दूर तोलोतानगा के दक्षिण में करीब 72 मीटर की गहराई पर था।
एक स्थानीय निवासी ने एपी को बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यूएसजीएस ने कहा कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के असेह प्रांत में सात दिसंबर को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी इंडोनेशिया में भूकंप के कारण लोगों को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ा।
इंडोनेशिया में भूकंप के बाद कम से कम 43,000 लोग बेघर हुये
इंडोनेशिया के असेह प्रांत में शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 43,000 लोग बेघर हो गये। अधिकारियों ने बताया कि सरकार और सहायता एजेंसियां ने प्रभावित समुदायों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश की। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बेघर लोगों की संख्या के अनुमान में लगातार बढ़ोतरी हुई जबकि बुधवार को आये 6.5 तीव्रता के भूकंप के केंद्र के नजदीकी तीन जिलों में राहत कार्य किये किए गए।
एजेंसी ने बताया, बेघर लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होनी चाहिए। एजेंसी ने बताया कि भूकंप से बूरी तरह प्रभावित पीडी जाया जिले में मानवीय समूह राहत कार्य में सहायता की। भूकंप में कम से कम 100 लोग मारे गये और सैकड़ों घायल हो गये। त्रासदी में 11,000 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हुई। विस्थापित लोग अस्थायी रूप से बनाये गये आश्रय स्थलों, मस्जिदों में या अपने रिश्तेदारों के साथ रहने को मजबूर होना पड़ा।
Latest World News