1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्वी इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

पूर्वी इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया के बांदा सी में आज 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि रात को करीब 12 बजकर

indonesia- India TV Hindi
indonesia

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया के बांदा सी में आज 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि रात को करीब 12 बजकर 25 मिनट पर (रविवार अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 4:25 बजे) अंबोन द्वीप से करीब 300 किलोमीटर दूर 428 किलोमीटर की गइराई में भूंकप दर्ज किया गया।

भूकंप का केंद्र भूमि से बहुत दूर था और इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक नहीं थी जिससे सुनामी का खतरा हो।

इससे पहले 1 जून को भी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर तड़के 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अमेरिकी भूकंप विज्ञानियों ने यह जानकारी दी थी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र पाडांग शहर से करीब 140 किलोमीटर दूर लगभग 50 किमी की गहराई में था।

इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी जैसी गतिविधियों होती रहती हैं क्योंकि यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर में स्थित है जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं।

Latest World News