बीजिंग: चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत में शुक्रवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने बताया कि भूकंप शिनजियांग के होतान प्रीफैक्चर में आया। स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के लिए दूसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया जारी की। सीईएनसी ने बताया कि सुबह नौ बजकर सात मिनट पर पिशान काउंटी में आए इस भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।
पिशान में एक सरकारी फार्म में काम करने वाले ली हुआ ने 'शिन्हुआ' को बताया कि वह चौथी मंजिल पर स्थित अपने मकान में था कि उसे तीव्र भूकंप महसूस हुआ और यह स्थिति करीब एक मिनट तक रही।
Latest World News