जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आज तड़के 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूकंप विज्ञानियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र पाडांग शहर से करीब 140 किलोमीटर दूर लगभग 50 किमी की गहराई में था।
भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 56 मिनट (भारतीय समयानुसार चार बजकर 26 मिनट) पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने का तत्काल कोई संकेत नहीं मिला है।
इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी जैसी गतिविधियों होती रहती हैं क्योंकि यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर में स्थित है जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं।
Latest World News