A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन से 67 पाकिस्तानी कराची पहुंचे

यमन से 67 पाकिस्तानी कराची पहुंचे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक विमान यमन में फंसे अपने 67 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर सोमवार को कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच गया। समाचार चैनल 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार,

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक विमान यमन में फंसे अपने 67 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर सोमवार को कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच गया। समाचार चैनल 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, विमान संख्या पीके-7006 रविवार रात 137 लोगों को लेकर इस्लामाबाद हवाईअड्डे पर पहुंची, जहां 70 यात्री उतर गए। विमान में कनाडा और सूडान के दो-दो नागरिक भी सवार थे।

हवाई अड्डे पर स्वदेश लौटे नागरिकों की अगवानी पाकिस्तान के राज्यों एवं सीमांत क्षेत्रों (एसएएफआरओनएन) के मंत्री अब्दुल कादिर बलूच और नागरिक उड्डयन मामलों में प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार शुजात अजीम के अलावा विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने की।

पाकिस्तानी विदेश विभाग के अनुसार, सना में सितंबर 2014 में हौती विद्रोहियों के बढ़ते दखल से पहले तक यमन के विभिन्न इलाकों में करीब 3,000 पाकिस्तानी रह रहे थे।

31 मार्च को 500 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक वापस पाकिस्तान आ गए। यमन 2011 के बाद से ही गंभीर राजनीतिक संघर्ष में उलझा हुआ है।

इस साल फरवरी में शिया हौती विद्रोहियों के सत्ता हथियाने और इसके बाद राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी के अदन चले जाने के बाद से हालात और बिगड़ गए।

Latest World News