A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत

अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत

उत्तरी अफगानिस्तान में एक विवाह समारोह पर मोर्टार से गोले दागे जाने से उनकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं

अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में एक विवाह समारोह पर मोर्टार से गोले दागे जाने से उनकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कापीसा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता शहयाक शोरेश ने रविवार को कहा कि तालिबान चरमपंथियों ने तागब जिले में एक सरकारी सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे, जिनकी चपेट में एक मकान भी आ गया। उन्होंने कहा कि हमला बीती रात हुआ। हालांकि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर पुलिस पर आम लोगों के मकान को निशाना बनाकर मोर्टार से कई गोले दागने का आरोप लगाया।

तालिबान और सरकारी सुरक्षा बल हमलों के लिये एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में हमलावरों की पहचान मुश्किल से हो पाती है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा के लिये अधिक एहतियात बरतने की अपील की है।

Latest World News