1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 की मौत

नेपाल: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 की मौत

काठमांडू: नेपाल में सोमवार को काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक शिशु सहित सात लोगों की जान चली गई। नुवाकोट के मुख्य जिलाधिकारी विष्णु प्रसाद पोखरेल ने रेडियो कांतिपुर से कहा

nepal - India TV Hindi
nepal

काठमांडू: नेपाल में सोमवार को काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक शिशु सहित सात लोगों की जान चली गई। नुवाकोट के मुख्य जिलाधिकारी विष्णु प्रसाद पोखरेल ने रेडियो कांतिपुर से कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है और उनके शव दुर्घटनास्थल के आसपास बिखरे पाए गए।

हेलीकॉप्टर के मालिक फिशटेल एयर ने भी दुर्घटना की पुष्टि की है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकार के प्रवक्ता देवेंद्र केसी के मुताबिक, यूरोकॉप्टर एएस350बी2 के साथ अंतिम संपर्क अपराह्न एक बजे हुआ था। यह हेलीकॉप्टर पांच दिन के एक शिशु की मां और उनके संबंधियों को इलाज के लिए काठमांडू लेकर जा रहा था।

 

Latest World News