पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में होने से 7 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में होने से 7 लोगों की मौत
India TV News Desk
Published : Jan 30, 2018 02:48 pm IST, Updated : Jan 30, 2018 02:48 pm IST
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज एक कार के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से उसमें यात्रा कर रही पांच महिलाओं सहित कम से कम सात लोग मारे गये।
7 people killed in landmine blast in Pakistan
पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज एक कार के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से उसमें यात्रा कर रही पांच महिलाओं सहित कम से कम सात लोग मारे गये।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा अफगानिस्तान सीमा पर ऊपरी कुर्रम एजेंसी के मकबूल माता सांगर इलाके में हुआ। इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।