A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान मे आतंकवादी हमला 7 पुलिसकर्मियों की मौत

अफगानिस्तान मे आतंकवादी हमला 7 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल,  अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बड़घिस में गुरुवार तड़के सरकार विरोधी आतंकवादियों ने एक पुलिस जांच चौकी पर हमला कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई,

अफगानिस्तान मे...- India TV Hindi
अफगानिस्तान मे आतंकवादी हमला 7 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल,  अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बड़घिस में गुरुवार तड़के सरकार विरोधी आतंकवादियों ने एक पुलिस जांच चौकी पर हमला कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मीरवाइज मिर्जाकवल ने कहा, "गुरुवार तड़के तुर्कमेनिस्तान की सीमा से सटे बालामिर्घाब जिले के मोरिचाक इलाके में स्थित एक पुलिस जांच चौकी पर ताबिलानी विद्रोहियों के एक समूह के ने हमला कर दिया। इस हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो और तीन अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने कहा कि इसके अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफगान नेशनल आर्मी की एक टुकड़ी को रवाना किया गया है। 

Latest World News