पेशावर: उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को अज्ञाक लोगों ने पुलिसकर्मियों के एक वाहन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों के वाहन को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कम-से-कम 8 पुलिसवाले घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि ये पुलिसकर्मी अपने वाहन से रोजाना की तरह गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान पेशावर के दरमांगी इलाके में उनकी गाड़ी पर शक्तिशाली हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर है।
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में समय-समय पर सड़क के किनारे बम विस्फोट की घटनाएं होती हैं, जहां पिछले कई वर्षों से सेना आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस तरह के हमलों में हर साल यहां कई जानें जाती हैं।
Latest World News