1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की ने तख्तापलट मामले में 820 सैन्यकर्मियों को बर्खास्त किया

तुर्की ने तख्तापलट मामले में 820 सैन्यकर्मियों को बर्खास्त किया

तुर्की ने तख्तापलट की कोशिश में हिस्सा लेनेवाले 820 सैनिकों को कार्यमुक्त कर दिया है। इस देश के रक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई को हुई तख्तापलट की कोशिश के मामले को लेकर जांच के तहत 820 सैन्यकर्मियों को बर्खास्त कर दिया।

तुर्की में तख्तापलट...- India TV Hindi
तुर्की में तख्तापलट की कोशिश के समय की तस्वीर। (फोटो: AP)

अंकारा: तुर्की ने तख्तापलट की कोशिश में हिस्सा लेनेवाले 820 सैनिकों को कार्यमुक्त कर दिया है। इस देश के रक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई को हुई तख्तापलट की कोशिश के मामले को लेकर जांच के तहत 820 सैन्यकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त किए गए सैनिकों में से 648 हिरासत में हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई में हुई तख्तापलट की इस नाकाम कोशिश के बाद से देशभर में इसके असर को महसूस किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि थोड़े और 'गद्दारों' की सेना से बर्खास्तगी के बाद अब बाकी बचे लोग देश की सेवा बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

तख्तापलट की नाकाम कोशिश के बाद लगाए गए आपातकाल में करीब 200 जनरलों समेत उच्चस्तर के हजारों सैन्यकर्मियों को निलंबित किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते सप्ताह तुर्की की सर्वोच्च सैन्य परिषद के फैसले के तहत सेना से करीब 590 कर्नलों को रिटायर कर दिया गया।

प्रधानमंत्री बिनाली यिलदीरिम ने 17 अगस्त को कहा कि 40,029 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 20,355 को रिमांड पर लिया गया है। इनमें पुलिस अधिकारी, सैनिक, न्यायिक सदस्य, स्थानीय प्रशासक और नागरिक शामिल हैं।

Latest World News