1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एक ऐसा शहर जहां नहीं होती एयरकंडीशनर की जरूरत

एक ऐसा शहर जहां नहीं होती एयरकंडीशनर की जरूरत

बीजिंग: चीन में लगातार बढ़ी मात्रा में प्रदूषण में इजाफा हुआ है, प्रदूषण के कारण कई बार चीन में रेड अलर्ट भी जारी हो चुका है। जिसके चलते चीन को सबसे प्रदूषित देशों में जाना

ग्रीन ऑफिस बिल्डिंग - India TV Hindi
ग्रीन ऑफिस बिल्डिंग

बीजिंग: चीन में लगातार बढ़ी मात्रा में प्रदूषण में इजाफा हुआ है, प्रदूषण के कारण कई बार चीन में रेड अलर्ट भी जारी हो चुका है। जिसके चलते चीन को सबसे प्रदूषित देशों में जाना जाता है। जहां पूरा चीन आज प्रदूषण की मार को झेल रहा है वहीं चीन के शेनजेन प्रांत में प्रदूषण का स्तर घटकर आधा रह गया है। यहां एक आठ मंजिला इमारत है जिसे ग्रीन ऑफिस बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। इस बिल्डिंग की खास बाद यह है कि इसका एक तिहाई हिस्सा पूरी तरह से खुला हुआ है।

इस इमारत की प्राकृतिक बनावट है, इसे ठंडा रखने के लिए एयरकंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ती है। इमारत इतनी खुली हुई है कि पक्षी आसानी से इसके अंदर-बाहर करते रहते हैं। यह शहर के उस इलाके में स्थित है, जो लो कार्बन पार्क के नाम से मशहूर है। यहां की गलियों में धूल के कण जमने से रोकने के लिए कुहासे का छिड़काव किया जाता है। चीन के कई शहरों में प्रदूषण से निजात पाने के लिए कई तरह की चीजें की जा रही हैं।

दरअसल चीन के शहर भी प्रति व्यक्ति ज्यादा ऊर्जा की खपत करते हैं और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग धंधों का ठिकाना भी है। चीन की शासन व्यवस्था में शहर स्तर के अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है। बढ़ते प्रदूषण के कारण चीन की सरकार चाहती है कि शहर अपने स्तर पर वायु प्रदूषण से निजात पाने का तरीका निकालें। ऐसे में चीन के शहरों की हवा में कार्बन की मात्रा कम करने की कवायद शुरू हुई है। शहरों को सबसे पहले लो कार्बन सिटी बनाया जा रहा है, इनमें शेनजेन भी शामिल है।

Latest World News