1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंदील की मां ने कहा मौलवी ने बेटे को हत्या के लिए उकसाया

कंदील की मां ने कहा मौलवी ने बेटे को हत्या के लिए उकसाया

लाहौर: पाकिस्तान की बंदास और वावादास्पद मॉडल कंदील बलोच की मां का आरोप है कि मौलवी मुफ्ती अब्दुल कवी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए उनके बेटे को उकसाया। ये वही मौलवी हैं जिनका

Qandeel Baloch- India TV Hindi
Qandeel Baloch

लाहौर: पाकिस्तान की बंदास और वावादास्पद मॉडल कंदील बलोच की मां का आरोप है कि मौलवी मुफ्ती अब्दुल कवी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए उनके बेटे को उकसाया। ये वही मौलवी हैं जिनका वीडियो कंदील के साथ वायरल हुआ था और तभी से वह सुर्ख़ियां बटोर रहे थे।

ग़ौरतलब है कि 26 वर्षीय मॉडल की मां का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पुलिस ने घोषणा की है कि दिवंगत मॉडल की हत्या की जांच में मुफ्ती कवी को भी शामिल किया जाएगा।

वीडियो पोस्ट आने पर विवाद के बाद कवी को रूएत ए हिलाल कमेटी से हटा दिया गया था।

जीओ न्यूज से बात करते हुए कंदील की मां ने आरोप लगाया कि मुफ्ती कवी, उनकी बेटी के पूर्व पति आशिक हुसैन और शाहिद नाम का व्यक्ति हत्या में शामिल है।

गौरतलब है कि कंदील ने इस साल जून में मौलवी मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ एक सेल्फी फेसबुक पर पोस्ट की थी, जो वायरल हो गई थी।

Latest World News