जकार्ता: पूर्वी पापुआ क्षेत्र में आज 146 लोगों को ले कर जा रहा इंडोनेशिया का एक यात्री विमान उतरते समय रनवे पर फिसल गया। देश के उड्डयन क्षेत्र की इस हालिया दुर्घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। (आज वियतनाम के प्रधानमंत्री से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप)
परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जे अद्राविदा बराता ने कहा कि घरेलू विमानसेवा श्रीविजया एयर का बोइंग विमान मानोकवारी शहर स्थित हवाईअड्डे के गीले रनवे पर फिसल गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
टीवी फुटेज में विमान से लोगों को निकालते हुए दिखाया गया है। फुटेज में विमान रनवे के पास घास में दिखाया गया है। बराता ने कहा कि हवाईअड्डा कुछ घंटे के लिए बंद रहेगा ताकि विमान को हटाया जा सके।
Latest World News