1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गुस्से में आकर पति ने काटी पत्नी की नाक, फोटो हुआ वायरल

गुस्से में आकर पति ने काटी पत्नी की नाक, फोटो हुआ वायरल

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में महिलाओं के प्रति हिंसा के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में हुई एक घटना से यह पता लगा है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर हिंसा कितनी बढ़

afghanistan- India TV Hindi
afghanistan

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में महिलाओं के प्रति हिंसा के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में हुई एक घटना से यह पता लगा है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर हिंसा कितनी बढ़ गई है। कुछ ही दिन पहले एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक काट दी। इस घयना के बाद सामाजिक प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पति की इस क्रुरता के लिए उसे कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। अफगानिस्तान के गोरमच जिले में रहने वाली 20 वर्षीय रजा को इस घटना के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। माना जा रहा है इस घटना के बाद उसका पति तालिवानी नियंत्रित क्षेत्र में भाग गया है।

afghanistan

सोशल मीडिया पर हुई फोटो वायरल

फरयाब गवर्नर के प्रवक्ता अहमद जावेद बद्र ने एएफपी को बताया कि मोहम्मद खान ने चाकू की मदद से रजा की नाक को काटा था। रजा का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और साथ ही साथ लोगों के फोन भी आ रहे हैं कि उसके पति को इस हरकत की कठोर सजा मिलनी चाहिए। यह खबर अफगानिस्तान के मानव अधिकार कमिशन की ओर से पोस्ट की गई है।

इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से मोहम्मद खान ने रजा पर हमला किया। आपको बता दें कि रजा कि शादी पांच साल पहले हुई थी। और अब उसका एक साल का बच्चा भी है। जावेद बद्र का कहना है कि रजा कि सर्जरी करवानी पडेगी लेकिन लोकल अस्पताल में यह सर्जरी होना मुमकिन नहीं है।

बढ़ते जा रहे हैं महिलाओं के प्रति अपराध

इस घटना ने अफगानिस्तान में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्यचारों को उजागर किया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं अफगानिस्तान में देखी जा चुकी है नंवबर महीने में एक महिला की पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी गई थी। और मार्च के महीने में फारखुंदा नाम की महिला को कुरान जलाने के अपराध में पीटा गया और बाद में उसे जला दिया गया।

Latest World News