1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: हिरासत में लिए गए पाक दूतावास के कर्मचारी रिहा

अफगानिस्तान: हिरासत में लिए गए पाक दूतावास के कर्मचारी रिहा

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान दूतावास के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि तीन घंटे बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना को पाकिस्तान व अफगानिस्तान के संबंधों में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Afghanistan Employees of Pak Embassy detained- India TV Hindi
Afghanistan Employees of Pak Embassy detained

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान दूतावास के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि तीन घंटे बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना को पाकिस्तान व अफगानिस्तान के संबंधों में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हसन खानजादा और सैयद मुनिर शाह बुधवार को काबुल बाजार में थे, जब अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के कर्मचारी उन्हें अपने साथ ले गए। (आखिर क्यों पाक ने मुशर्रफ को कहा, एक भगोड़ा शर्ते नहीं लगा सकता)

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें दूतावास के आधिकारिक वाहन के साथ हिरासत केंद्र ले जाया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तानी दूतावास में वीजा सहायक खानजादा के साथ 'बदसलूकी' भी हुई। शाह दूतावास में कर्मचारी के चालक हैं। पाकिस्तानी दूतावास ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय से संपर्क कर दोनों अधिकारियों की रिहाई की मांग की।

इस मामले में बुधवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने देश में अफगान दूतावास के उप प्रमुख जरदश्त शम्स को तलब कर घटना पर विरोध जताया। 'डॉन' के अनुसार, यह पहले से ही तनावपूर्ण पाकिस्तान व अफगानिस्तान के संबंध में एक अन्य झटका है। 'डॉन' के अनुसार, काबुल में पाकिस्तान दूतावास के राजनयिकों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का कारण हैं।

Latest World News