1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: दो बसों और टैंकर में भिड़ंत, कम से कम 73 लोगों की मौत

अफगानिस्तान: दो बसों और टैंकर में भिड़ंत, कम से कम 73 लोगों की मौत

गजनी (अफगानिस्तान): पूर्वी अफगानिस्तान में आज दो बसों और एक तेल के टैंकर में भिडन्त के बाद आग लग गई जिसमें कम से 73 लोग मारे गए हैं। युद्ध प्रभावित देश में यह सबसे भीषण

afghanistan- India TV Hindi
afghanistan

गजनी (अफगानिस्तान): पूर्वी अफगानिस्तान में आज दो बसों और एक तेल के टैंकर में भिडन्त के बाद आग लग गई जिसमें कम से 73 लोग मारे गए हैं। युद्ध प्रभावित देश में यह सबसे भीषण हादसों में से एक है। अफगानिस्तान की राजधानी के पास गंजनी प्रांत में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग जल कर मर गए जिनकी पहचान नहीं हो पाई और दजर्नों जख्मी हैं। गजनी तालिबान से बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में से एक है।

मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल काउसी ने बताया कि मरने वालों की संख्या 73 हो गई है, जिनमें से ज्यादतर बुरी तरह से जल गए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जख्मी हुए कई लोगों को कंधार शहर और गजनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस्माइल ने अन्य अधिकारियों की तुलना में काफी बढ़ा हुआ आंकड़ा बताया है।

गजनी के प्रवक्ता मोहम्मद अमान हामिमी ने इससे पहले सात हताहतों के बारे में बताया था लेकिन उनके खुद के प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या 50 बताई थी। अफगानिस्तान में दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें हैं और घातक दुर्घटनाए होना सामान्य हैं।

Latest World News