1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला, 2 हमलावर मारे गए

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला, 2 हमलावर मारे गए

काबुल: अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर रविवार रात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चार हमलावरों ने

terror attack- India TV Hindi
terror attack

काबुल: अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर रविवार रात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चार हमलावरों ने दूतावास को निशाना बनाया। राहत की बात है की भारतीय दूतावास में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। आतंकियों ने भारतीय दूतावास में घुसने की कोशिश की, जिस पर वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

राहत की बात है कि भारतीय दूतावास में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। अफगान स्पेशल फोर्सेज और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो हमलावर वाणिज्य दूतावास के पीछे एक घर में छुपे हुए हैं। अफगानिस्तान की स्पेशल फोर्सेस इन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जुटी हुई है।

दूतावास के पास धमाके और गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं। मजार-ए-शरीफ में भारत के वाणिज्य दूतावास में तीन-सदस्यीय टीम है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

Latest World News