काबुल: अफगानिस्तान में शनिवार से अब तक सैन्य अभियानों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को देश के रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अफगान नेशनल आर्मी ने पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में सैन्य अभियान चलाए हैं, जिनमें हथियारबंद 103 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं और 97 आतंकवादी घायल हुए हैं। वहीं 10 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।"
सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के साथ ही सड़क किनारे लगाए गए कुछ बम और बारूदी सुरंगों का भी पता लगाया है।
बीते 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई हिंसक झड़पों और सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में सेना के 17 जवान मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें - PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत
30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से
Latest World News