1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: भीषण लड़ाई जारी, 3 आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्तान: भीषण लड़ाई जारी, 3 आतंकवादी मारे गए

काबुल: अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ शहर में स्थित भारतीय राजनयिक मिशन में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ पिछले कई घंटों से चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 3 चरमपंथियों को

afghanistan terror attack- India TV Hindi
afghanistan terror attack

काबुल: अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ शहर में स्थित भारतीय राजनयिक मिशन में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ पिछले कई घंटों से चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 3 चरमपंथियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय पुलिस की विशेष युद्धक इकाइयों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर से तीन शव बरामद किए हैं।

सुरक्षा बल ने उन दो तीन आतंकवादियों पर काबू करने के लिए अभियान शुरू किया है जो भारतीय मिशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक पांच मंजिला भवन में मौजूद हैं। सूत्रों ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों के सैन्य हेलीकॉप्टरों ने भवन के उपर कमांडो उतरे हैं तथा लड़ाई आखिरी दौर की ओर बढ़ रही है।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास पर कल देर रात करीब 9:15 बजे कम से कम दो आतंकवादियों ने धावा बोलने का प्रयास किया और वहां तैनात आईटीबीपी के जवानों ने भारी गोलीबारी करते हुए उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि वाणिज्य दूतावास की दिशा में कम से कम सात रॉकेट ग्रेनेट दागे गए, लेकिन सभी निशाने से चूक गए।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई और आईटीबीपी के गोलीबारी करने के कुछ देर बाद अफगान पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाला। रॉकेट से गोला दागना और गोलीबारी अभी जारी है। उन्होंने कहा कि पांच मंजिला भवन और गुलाबी रंग वाली वाणिज्य दूतावास की इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अफगान सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।

Latest World News