1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय दूतावास को बचाने के लिए अफगान गवर्नर ने उठाई बंदूक

भारतीय दूतावास को बचाने के लिए अफगान गवर्नर ने उठाई बंदूक

काबुल: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर अता मोहम्मद नूर ने आज यहां मजार ए शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की रक्षा के लिए बंदूक उठाई। यहां बीती रात हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला

ata mohmmed- India TV Hindi
ata mohmmed

काबुल: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर अता मोहम्मद नूर ने आज यहां मजार ए शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की रक्षा के लिए बंदूक उठाई। यहां बीती रात हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। वह एक पूर्व मुजाहिदीन हैं।

इंटरनेट पर फैली तस्वीरों के मुताबिक नूर को एक राइफल लिए और निशाना साधते देखा जा सकता है। वह मजार ए शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर सैनिकों से बात भी करते नजर आते हैं ।

अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने ट्वीट किया, विशेष बलों द्वारा मजार में अभियान जारी है। भीषण लड़ाई जारी है। गवर्नर अता खुद निगरानी कर रहे हैं। दूतावास में सभी सुरक्षित हैं।

भारतीय राजनयिक मिशन में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ पिछले कई घंटों से चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 3 चरमपंथियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय पुलिस की विशेष युद्धक इकाइयों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर से तीन शव बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास पर कल देर रात करीब 9:15 बजे कम से कम दो आतंकवादियों ने धावा बोलने का प्रयास किया और वहां तैनात आईटीबीपी के जवानों ने भारी गोलीबारी करते हुए उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

Latest World News