1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गनी के पाक जाने के बाद अफगानिस्तान के खुफिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा

गनी के पाक जाने के बाद अफगानिस्तान के खुफिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा

काबुल: अफगानिस्तान की मुख्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके पीछे पाकिस्तान से कूटनीतिक संपर्क को लेकर राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मतभेदों की वजह बताई। रहमतुल्ला

ashraf ghani- India TV Hindi
ashraf ghani

काबुल: अफगानिस्तान की मुख्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके पीछे पाकिस्तान से कूटनीतिक संपर्क को लेकर राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मतभेदों की वजह बताई। रहमतुल्ला नबील का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान तालिबान के हमलों से ग्रस्त है जिनमें इसी हफ्ते कंधार हवाईअड्डे को 27 घंटे तक बंधक बनाकर कम से कम 50 लोगों की जान लेने की घटना शामिल है।

मंगलवार को तालिबान के 11 आत्मघाती हमलावर उच्च सुरक्षा वाले कंधार हवाईअड्डे पर घुस आये। जहां उन्होंने परिवारों को बंधक बना लिया और जवानों के साथ उनकी गोलीबारी हुई। नबील ने अपने इस्तीफे में नीतिगत मामलों में सहमति की कमी और राष्ट्रपति अशरफ गनी अहमदजई द्वारा लगाई गयी कुछ पाबंदियों का उल्लेख किया है और आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ने उनके काम करने की क्षमता में अवरोध पैदा किया।

इससे पहले नबील ने कल एक क्षेत्रीय सम्मेलन के लिए गनी की पाकिस्तान यात्रा की फेसबुक पर आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था, ‘हमारे बेगुनाह देशवासी कंधार हवाईअड्डे पर मारे जा रहे हैं। ऐसे समय में जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर अफगानिस्तान को पाकिस्तान का दुश्मन कहा है।’ इस मामले में राष्ट्रपति कार्यालय से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Latest World News