1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया के इदलिब पर हवाई हमले में 24 की मौत, 90 घायल

सीरिया के इदलिब पर हवाई हमले में 24 की मौत, 90 घायल

विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी शहर इदलिब पर किए गए एक हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 90 लोग घायल हो गए। यह हमला शहबर के एक व्यस्त बाजार और अन्य इलाकों में किया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर।

बेरूत: विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी शहर इदलिब पर किए गए एक हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 90 लोग घायल हो गए। यह हमला शहबर के एक व्यस्त बाजार और अन्य इलाकों में किया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही सीरिया में शांति के लिए रूस और अमेरिका के बीच सहमति बनी थी।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह हमला किसने किया। इदलिब के पास की कई जगहों पर हमले में कम से कम 90 लोग जख्मी हो गए। ब्रिटेन स्थित यह संस्था इस हमले में मारे गए नागरिकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाई है। उसने कहा कि कुछ लाशें इतनी बुरी तरह जल गई थीं कि उनकी पहचान नहीं हो पाई। 

इस हवाई हमले में बाजार की कई दुकानें बर्बाद हो गईं और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिनेवा में महत्वपूर्ण बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और रूसी विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा कि संघर्षविराम मुसलमानों के त्यौहार ईद-उल-जुहा के पहले दिन सोमवार से शुरू होगा।

Latest World News