1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उड़ते विमान में हुई एयरहोस्टेस की पिटाई, फ्लाइट वापस भेजनी पड़ी

उड़ते विमान में हुई एयरहोस्टेस की पिटाई, फ्लाइट वापस भेजनी पड़ी

एयर इंडिया के एक विमान में 47 साल के एक भारतीय-कनाडाई शख्स ने एक एयरहोस्टेस की विमान में उस वक्त पिटाई कर दी जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था।

air india- India TV Hindi
air india

टोरंटो: नई दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को उस वक्त वापस टोरंटो लाना पड़ा जब 47 साल के एक भारतीय-कनाडाई शख्स ने कथित तौर पर एक एयरहोस्टेस की विमान में उस वक्त पिटाई कर दी जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था।

 

एलबर्टा में रहने वाले जसकरन सिद्धू को विमान के टोरंटो स्थित पीयरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विमान संख्या AC6006 के उड़ान भरने के कार्यक्रम को नए सिरे से तय किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि सिद्धू पर आरोप है कि उसने विमान परिचारिका पर हमला किया और विमान की सुरक्षा खतरे में डाली। पील क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि सिद्धू ने रात 12:42 बजे कथित तौर पर विमान परिचारिका पर हमला किया। विमान परिचारिका को मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ी। जिस वक्त हमला किया गया उस समय विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था।

Latest World News