अदन: दक्षिणी यमन में दो सैन्य ठिकानों पर अल-कायदा ने आज अचानक हमला कर दिया जिसमें 31 की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 12 सैनिक और 19 जिहादी शामिल है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने हदरमावत प्रांत में शिबम और वदी सर शहर के नजदीक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हदरमावत, अल-कायदा का गढ़ है और इसकी राजधानी मुकल्ला पर इसके आतंकवादियों का नियंत्रण है।
अपने उंची ईंटों से बनी इमारतों के कारण मैनहट्टन ऑफ द डेजर्ट के नाम से जाने जाने वाला शिबम यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में से एक है।
Latest World News