1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने माना, ग़लत था अफग़ानिस्तानी अस्पताल पर हमला

अमेरिका ने माना, ग़लत था अफग़ानिस्तानी अस्पताल पर हमला

वाशिंगटन: अफगानिस्तान में अमेरिकी सुरक्षाबलों के कमांडर जॉन कैम्पबेल ने मंगलवार को माना कि शनिवार को अफगानिस्तान के कुंदुज स्थित अस्पताल पर अमेरिका का हमला एक 'चूक' थी। शनिवार को हुए इस हमले में 22

अमेरिका ने माना, ग़लत...- India TV Hindi
अमेरिका ने माना, ग़लत था अफग़ानिस्तानी अस्पताल पर हमला

वाशिंगटन: अफगानिस्तान में अमेरिकी सुरक्षाबलों के कमांडर जॉन कैम्पबेल ने मंगलवार को माना कि शनिवार को अफगानिस्तान के कुंदुज स्थित अस्पताल पर अमेरिका का हमला एक 'चूक' थी। शनिवार को हुए इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी औऱ दुनिया भर में इस हमले की भर्तस्ना की गई थी।

चिकित्सा केंद्रों को निशाना नहीं बनाएंगे

कैम्पबेल ने कुंदुज के अस्पताल का संचालन करने वाली सहायता एजेंसी डॉक्र्ट्स विदाउट बॉर्डर्स के प्रदर्शन की बीच यहां एक कांग्रेस की एक सुनवाई में कहा, "अस्पताल पर गलती से हमला किया गया। हम कभी जानबूझकर एक संरक्षित चिकित्सा केंद्र को निशाना नहीं बनाएंगे।"

सहायता एजेंसी ने की स्वतंत्र जांच की मांग

कैम्पबेल के बयान के तुरंत बाद सहायता एजेंसी ने व्हाइट हाउस और पेंटागन के हमले की पारदर्शी जांच कराने की बात कहे जाने के बावजूद एक स्वतंत्र जांच की मांग की। सहायता एजेंसी के महानिदेशक क्रिस्टोफर स्टोक्स ने सोमवार को एक बयान में कहा, "उनका (अमेरिका) हमले से संबंधित बयान लगातार बदल रहा है। इसलिए मामले की स्वतंत्र जांच कराने की आवश्यकता है।"

Latest World News