1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका को आशंका, बांग्लादेश में बढ़ रहा है जेहादियों का प्रभाव

अमेरिका को आशंका, बांग्लादेश में बढ़ रहा है जेहादियों का प्रभाव

वाशिंगटन: बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय विकास से जुड़ी एक अमेरिकी एजेंसी के एक कर्मचारी की हत्या ने अमेरिका की उस चिंता को बढ़ा दिया है कि दक्षिण एशिया के इस देश में धार्मिक सहिष्णुता को इस्लामी

Many secular people have been murdered in Bangladesh during...- India TV Hindi
Many secular people have been murdered in Bangladesh during last few months

वाशिंगटन: बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय विकास से जुड़ी एक अमेरिकी एजेंसी के एक कर्मचारी की हत्या ने अमेरिका की उस चिंता को बढ़ा दिया है कि दक्षिण एशिया के इस देश में धार्मिक सहिष्णुता को इस्लामी चरमपंथियों से खतरा है। बांग्लादेशी सरकार ने इस बात से इंकार किया कि हाल ही में धर्मनिरपेक्ष लेखकों, ब्लॉगरों, विदेशी नागरिकों औऱ धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किए गए निर्मम हमले के पीछे दूसरे देशों के जेहादी समूहों का हाथ है, हालांकि अलकायदा ऑन इंडियन सबकांटिनेंट की बांग्लादेश शाखा ने यूएसएड के कर्मचारी और समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता शुलहाज मन्नान की हत्या का दावा किया है।

अमेरिका विदेश उप मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कल प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष से कहा, यह बांग्लादेश में आईएसआईएल या दाएश के जड़ जमाने की आशंका को लेकर चिंता पैदा करता है। बांग्लादेश में जिन धर्मरिनपेक्ष एवं प्रगतिशील लेखकों एवं ब्लॉगरों की हत्या की गई उनमें बांग्लादेशी-अमेरिकी लेखक अवजीत रॉय भी शामिल हैं। फरवरी, 2015 में ढाका की सड़क पर रॉय की हत्या कर दी गई थी।

दरअसल पिछले कुछ समय के दौरान बांग्लादेश में जिस तरह से एक के बाद एक कई धर्मनिरपेक्ष लोगों की हत्या कर दी गई, उससे इस आशंका को बल ही मिलता है कि कट्टरपंथी तत्व बांग्लादेश में भी अपनी ज़हरीली सोच फैलाने में कामयाब होने लगे हैं।

Latest World News