1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप को जिताएं या हिलेरी को, इस पर अमेरिकी वोटर बंटे

ट्रंप को जिताएं या हिलेरी को, इस पर अमेरिकी वोटर बंटे

वाशिंगटन: अमेरिकी मतदाता रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के बीच किसे चुना जाए, इसे लेकर काफी बंटे हुए हैं। मंगलवार को एक चुनावी मत सर्वेक्षण कराया गया। इसे काल्पनिक रूप से

Donald Trump and Hilary Clinton- India TV Hindi
Donald Trump and Hilary Clinton

वाशिंगटन: अमेरिकी मतदाता रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के बीच किसे चुना जाए, इसे लेकर काफी बंटे हुए हैं। मंगलवार को एक चुनावी मत सर्वेक्षण कराया गया। इसे काल्पनिक रूप से नवंबर में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव मानकर लोगों से राय देने के लिए कहा गया। एनबीसी न्यूज/सर्वेमंकी ऑनलाइन के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि ट्रंप पर हिलेरी की बढ़त पिछले हफ्ते पांच अंक थी, जो इस हफ्ते घटकर तीन अंक की रह गई। हिलेरी को 48 फीसदी और ट्रंप को 45 फीसदी लोग राष्ट्रपति के रूप में चाहते हैं।

हिलेरी से ज़्यादा ट्रंप को पसंद करते हैं अमेरिकी श्वेत

सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिलेरी को ट्रंप पर जहां अफ्रीकी-अमेरिकी और लातिनी अमेरिकी मतदाताओं के बीच क्रमश: 75 अंकों एवं 37 अंकों की बढ़त है, वहीं ट्रंप श्वेतों के पसंदीदा हैं और उनके बीच हिलेरी पर ट्रंप को 14 अंकों की बढ़त है। इससे पहले के आम चुनावों की तरह इस चुनाव में भी स्वतंत्र मतदाताओं का ही रुख निर्णायक माना जा रहा है।

ऑनलाइन सर्वे में 44 फीसदी स्वतंत्र वोटरों ने लिया ट्रंप का पक्ष

फिलहाल अभी की स्थिति में स्वतंत्र मतदाताओं के बीच ट्रंप को हिलेरी पर आठ अंकों की बढ़त है। ट्रंप को जहां 44 फीसदी स्वतंत्र मतदाता चाहते हैं वहीं हिलेरी को 36 फीसदी ही ऐसे मतदाता राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं। यह चुनावी सर्वेक्षण 9 मई से 15 मई के बीच ऑनलाइन किया गया था। इसमें कुल 14 हजार 100 लोगों ने भाग लिया था। इनमें से 12 हजार 507 ऐसे थे जिन्होंने कहा कि वे पंजीकृत मतदाता हैं। इसमें त्रुटि की संभावना 1.2 अंक है।

Latest World News