1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस: हथियारबंद लोगों के जेल में घुसने से लगभग 130 कैदी फरार

फिलीपींस: हथियारबंद लोगों के जेल में घुसने से लगभग 130 कैदी फरार

कोटाबाटो सिटी: फिलीपींस में बुधवार तड़के हथियारबंद लोगों का एक समूह उत्तरी कोटाबाटो की एक जेल में घुस गए जिससे लगभग 130 कैदी भागने में कामयाब रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, किडापवन जिस्ट्रिक जेल

armed men free 130 inmates from philippines jail- India TV Hindi
armed men free 130 inmates from philippines jail

कोटाबाटो सिटी: फिलीपींस में बुधवार तड़के हथियारबंद लोगों का एक समूह उत्तरी कोटाबाटो की एक जेल में घुस गए जिससे लगभग 130 कैदी भागने में कामयाब रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, किडापवन जिस्ट्रिक जेल के वार्डन सुपरिटेंडेट पीटर बंगट ने रेडियो स्टेशन को बताया कि ये बंदूकधारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग एक बजे जेल के सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाकर अंदर घुस गए। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

बंगट ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में कैद 1,511 कैदियों में से 130 भागने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा, "यह एक सुनियोजित साजिश थी। कैदी कंबलों की मदद से भागने में सफल रहे। हमने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।" बंगट ने कहा कि कमाडंर डर्बी मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट से जुड़ा हुआ है।

Latest World News