1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में ईंट भट्ठे से करीब 50 भारतीय बंधुआ मजदूरों को छुड़ाया गया

नेपाल में ईंट भट्ठे से करीब 50 भारतीय बंधुआ मजदूरों को छुड़ाया गया

दक्षिणी नेपाल में एक ईंट भट्ठा में कथित तौर पर बंधुआ मजदूर बना कर रखे गए करीब 50 भारतीयों को पुलिस ने छापा मार कर छुड़ा लिया। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

Saptari Nepal via Google Maps- India TV Hindi
Saptari Nepal via Google Maps

काठमांडू: दक्षिणी नेपाल में एक ईंट भट्ठा में कथित तौर पर बंधुआ मजदूर बना कर रखे गए करीब 50 भारतीयों को पुलिस ने छापा मार कर छुड़ा लिया। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। बिहार से अगवा 48 भारतीयों को सपतारी जिले में एक ईंट भट्ठा में बंधुआ मजदूर बना कर रखा गया था।

काठमांडू पोस्ट की एक खबर के मुताबिक अगवा लोगों के रिश्तेदारों ने बिहार प्रशासन कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई थी। सपतारी पुलिस अधीक्षक अनुराग द्विवेदी ने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर सपतारी पुलिस ने ईंट भट्ठा में छापा मारा और 48 भारतीयों को छुड़ा लिया। वे लोग बिहार के नवादा और नालंदा जिलों से वहां रोजगार के लिए आए थे।

पीड़ितों के मुताबिक उन्हें तय समय से ज्यादा घंटे तक काम करना पड़ता था और उन्हें बाहर जाने या घर लौटने नहीं दिया जा रहा था।

Latest World News