1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ''हां, मैंने कंदील को गला घोंटकर मारा, कोई अफ़सोस नहीं है''

''हां, मैंने कंदील को गला घोंटकर मारा, कोई अफ़सोस नहीं है''

वसीम से हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद भी कंदील अपनी अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक पर डाल रही थी जिस कारण उन्होंने कंदील की हत्या कर दी।

qandeel baloch- India TV Hindi
qandeel baloch

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मशहूर मॉडल कंदील मॉडल की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। खबरों के अनुसार कंदील के भाई ने ही गोली मारी है। कंदील अपने बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियों में छाई रहती थीं। प्रेस कॉंफ्रेंस में कंदील के भाई वसीम ने माना कि उन्होंने यह हत्या अपने सम्मान को बचाने के लिए की थी। वसीम को शनिवार रात को पुलिस ने पकड़ लिया था। वसीम से हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद भी कंदील अपनी अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक पर डाल रही थी जिस कारण उन्होंने कंदील की हत्या कर दी। मोहम्मद वसीम का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई शर्मिंदगी नहीं है कि उन्होंने अपनी बहन की हत्या की है।

क्या था मामला

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कंदील की ऐसी ढेरों तस्वीरें पड़ी हैं, जिसे उसके बोल्ड और बिंदास अंदाज को बयान करने के लिए काफी हैं। सिर्फ तस्वीरें ही नहीं कंदील अक्सर फेसबुक पर ऐसे वीडियो अपलोड करती थी। जो विवादों की आग को हवा देने का काम करते थे। कंदील ने पाकिस्तान जैसे कट्टरपंथी मुल्क में अपने बोल्ड स्टाइल से खलबली मचा दी थी।

यही वजह थी कि उसके दुश्मनों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही थी। खुद कंदील बलोच का भाई ही उससे बेइंतहां नफरत करता था और उसी नफरत का नतीजा है पाकिस्तान में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर कंदील बलोच की हत्या। कंदील के भाई ने ही झूठी शान की खातिर उसे मार डाला। पहले उसे नशे की गोलियां दी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल के बाद से फरार चल रहे हत्यारे भाई वसीम ने गिरफ्त में आते ही। अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसमे कैमरों के सामने माना कि उसी ने कंदील बलोच को मौत के घाट उतारा है।

वसीम ने कहा, "इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं, जैसे कि मौलवी का मुद्दा।" उसका इशारा मुफ्ती कावी के साथ कंदील की सेल्फियों की ओर था। मैंने उसे एक गोली दी और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।"

Latest World News