A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जरदारी ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों को नकारा

जरदारी ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों को नकारा

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय रही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दूसरी शादी करने की खबरों पर विराम लगाते हुए उनके प्रवक्ता ने कहा कि, 'पूर्व राष्ट्रपति जीवनसाथी

जरदारी ने अपनी दूसरी...- India TV Hindi
जरदारी ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों को नकारा

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय रही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दूसरी शादी करने की खबरों पर विराम लगाते हुए उनके प्रवक्ता ने कहा कि, 'पूर्व राष्ट्रपति जीवनसाथी बेनजीर भुट्टो के लिए जिएंगे और मरेंगे।'
 
बाबर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तनवीर जमानी के बारे में लगातार टेलीविजन चैनलों पर खबरें आ रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया में गलत तरीके से पेश किया जा रहा कि जरदारी ने इस महिला से शादी कर ली है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि शादी की अटकलें दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से जानबूझकर सवालों से बचने के लिए महिला द्वारा लगाई जा रही है, झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरदारी की शादी की पहली बार अटकलें 2011 में आयी थी जब वह राष्ट्रपति थे और उस समय इसका खंडन किया गया था।
 
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में बताया गया था कि उन्होंने अमेरिका की रहने वाली डॉक्टर तनवीर जमानी से शादी कर ली। ऐसी खबरें आने के बाद इन अटकलों को खारिज किया गया है।

Latest World News