1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: क्वेटा से रावलपिंडी जा रही ट्रेन में विस्फोट, 6 की मौत

पाकिस्तान: क्वेटा से रावलपिंडी जा रही ट्रेन में विस्फोट, 6 की मौत

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन में रिमोट से किए गए 2 बम धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट जफर एक्सप्रेस में हुआ जो क्वेटा से रावलपिंडी जा रही थी।

Representative Image | AP File Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP File Photo

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन में रिमोट से किए गए 2 बम धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट जफर एक्सप्रेस में हुआ जो क्वेटा से रावलपिंडी जा रही थी। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने बताया कि बम पटरियों पर कुछ दूरी पर लगाए गए थे और 20 मिनट के अंतर पर उनमें विस्फोट हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहां सभी सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है। 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाज सनाउल्लाह जेहरी ने हमले की निंदा की और प्रांतीय पुलिस प्रमुख को दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। स्वायत्तता चाहने वाले बलूच अलगावादी प्रांत में अक्सर सरकारी संपत्ति को निशाना बनाते रहते हैं।

Latest World News