1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर-पश्चिमी चीन में बड़ा विस्फोट, 7 की मौत, 95 घायल

उत्तर-पश्चिमी चीन में बड़ा विस्फोट, 7 की मौत, 95 घायल

उत्तर-पश्चिमी चीन में सोमवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस विस्फोट में लगभग 95 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

China Blast- India TV Hindi
China Blast

बीजिंग: उत्तर-पश्चिमी चीन में सोमवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस विस्फोट में लगभग 95 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। विस्फोट की वजह से एक अस्थाई आवास क्षतिग्रस्त हुआ जबकि पास की इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, यह विस्फोट शांझी प्रांत में फुगू काउंटी के शिनमिन में दोपहर 2 बजे हुआ। शुरूआती जांच में संकेत मिले कि एक आवासीय परिसर के अंदर अस्थाई ढांचा बनाया गया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट क्यूं हुआ। विस्फोट से क्षतिग्रस्त इमारतों में टाउनशिप का अस्पताल भी शामिल है।

अब तक 94 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है जिसमें से 4 की हालत गंभीर हैं। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

Latest World News