1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में दो बसों की टक्कर में 22 की मौत, 40 घायल

पाकिस्तान में दो बसों की टक्कर में 22 की मौत, 40 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को दो यात्री बसों की टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। 'डॉन न्यूज' के मुताबिक यह दुर्घटना रहीम यार खान

demo pic- India TV Hindi
demo pic

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को दो यात्री बसों की टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। 'डॉन न्यूज' के मुताबिक यह दुर्घटना रहीम यार खान जिले में हुई। जिला अधिकारी के अनुसार घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिसे देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शवों को बस काट कर निकालना पड़ा। पुलिस ने बताया कि एक बस कराची से बहावलपुर जा रही थी, जबकि दूसरी फैसलाबाद से सादिकाबाद जा रही थी।

Latest World News