काबुल: एक अफगान पुलिसकर्मी ने उत्तरी प्रांत में अपने साथियों पर राइफल से गोलियां चला दीं जिससे 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य हमले में एक धर्मगुरू और उसकी पत्नी की मौत हो गई।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल करीम युरेश के अनुसार फरयाब प्रांत में अलमार जिले की एक चौकी पर गुरुवार रात पुलिसकर्मी सो रहे थे, तभी उनपर गोलियां चलाई गई। युरेश के अनुसार वहां ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चलाई। उसके बाद उसने वहां से सभी बंदूकें उठा लीं और फरार हो गया। शायद वह तालिबान में शामिल होने गया। तालिबान ने इस सिलसिले में कोई बयान जारी नहीं किया।
गुरुवार की ही रात, पकतिका प्रांत में एक बंदूकधारी ने एक धर्मगुरू और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पकतिका के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद इलियास वहदत ने बताया कि बंदूकधारी यूसुफखैल जिले में धर्मगुरू के घर में घुस गया और उसकी तथा पत्नी की हत्या कर दी। घर में मौजूद उनके 2 बच्चे बच गए।
Latest World News