A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में 16 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में 16 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

ढाका: उत्तरी बांग्लादेश में दो यात्री बसों के बीच आज आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 50 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों के परिजनों को दस

बांग्लादेश में सड़क...- India TV Hindi
बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना: 16 की मौत, 50 घायल

ढाका: उत्तरी बांग्लादेश में दो यात्री बसों के बीच आज आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 50 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों के परिजनों को दस हजार टका की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

घटना आज तड़के ढाका से तकरीबन 125 किलोमीटर दूर सिराजगंज जिले के बंगबंधु पुल के पश्चिम की तरफ तब हुयी जब चटगांव से रंगपुर जा रही बस गैबंधा इलाके से ढाका जा रही बस से टकरा गयी।

हादसे के बाद दमकल गाडि़यां, एंबुलेंस और पुलिस राहत एवं बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पर पहुंचे।

दोनों बसों के चालकों सहित 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

बीडीन्यूज डॉट कॉम ने उपायुक्त बिलाल हुसैन के हवाले से बताया, हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10,000 टका की सहायता राशि दी जायेगी।

पुलिस अधीक्षक मिराज उद्दीन अहमद ने बताया कि चटगांव से रंगपुर जा रही बस गलत ओर चल रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि दोनों बसों को जब्त कर लिया गया है।

Latest World News