1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: उदारवादी प्रोफेसर की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार

बांग्लादेश: उदारवादी प्रोफेसर की हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार

ढाका: बांग्लादेश में एक यूनिवर्सिटी के उदारवादी प्रोफेसर की नृशंस हत्या के सिलसिले में एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के क्षेत्रीय कमांडर समेत उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से एक ने

A liberal professor was murdered in Bangladesh- India TV Hindi
A liberal professor was murdered in Bangladesh

ढाका: बांग्लादेश में एक यूनिवर्सिटी के उदारवादी प्रोफेसर की नृशंस हत्या के सिलसिले में एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के क्षेत्रीय कमांडर समेत उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से एक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आज बताया कि जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के इन चार सदस्यों ने 23 अप्रैल को राजशाही विश्वविद्यालय के उदारवादी प्रोफेसर रिजाउल करीम की हत्या में हिस्सा लिया था।

बोगरा में पकड़ा गया अब्दुल्लाह

राजशाही मेट्रो पुलिस आयुक्त मोहम्मद शम्सुद्दीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, चारों में तीन तो सीधे हमले में शामिल थे जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। इन चारों में एक की पहचान राजशाही क्षेत्र में जेएमबी के ऑपरेशनल कमांडर मस्कवात हसन उर्फ अब्दुल्लाह के रूप हुई है। उसे रविवार को बोगरा से गिरफ्तार किया गया था।

अब्दुल्लाह ने कबूला जुर्म, दिया इकबालिया बयान

शम्सुद्दीन ने पीटीआई भाषा को फोन पर कहा, मस्कवात हसन उर्फ अब्दुल्लाह ने रिजाउल करीम की हत्या में अपना संबंध कबूल कर लिया है और उसने कल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में अपना इकबालिया बयान दिया। पुलिस के अनुसार तीन अन्य कल राजशाही शहर में गिरफ्तार किए गए । वैसे पुलिस ने जांच के हित में उनकी पहचान बताने से इनकार कर दिया।

Latest World News