1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुनिया की पहली ऐसी लड़की जो धीरे-धीरे बन रही है पेड़

दुनिया की पहली ऐसी लड़की जो धीरे-धीरे बन रही है पेड़

ढाका: दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या छह से भी कम होगी जो एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में इंसान के शरीर से पेड़ जैसी लताएं निकलने लगती हैं। मिलते हैं कुछ ऐसे

bangladesh treats first case of tree girl syndrome- India TV Hindi
bangladesh treats first case of tree girl syndrome

ढाका: दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या छह से भी कम होगी जो एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी में इंसान के शरीर से पेड़ जैसी लताएं निकलने लगती हैं। मिलते हैं कुछ ऐसे ही लोगों से, जो इसके शिकार हैं। इसी के चलते हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की के शरीर में पेड़ उग रहे हैं। इस लड़की को दुनिया की पहली महिला पेड़ कहा जा रहा है। बांग्लादेश की रहने वाली 10 वर्षीय इस लड़की के चेहरे पर पेड़ की शाखाएं पनप रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है। उसके चेहरे पर जगह-जगह पेड़ की जड़े और शाखाएं नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि सहाना खातून नाम की उस लड़की के चेहरे पर कई मस्से हैं जिनमें पेड़ की जड़े उभर रही हैं। सहाना के कानों पर भी ऐसी कुछ आकृतियां बनी हुई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सहाना को ट्री मैन सिंड्रोम यानि एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस नाम की त्वचा की बीमारी है। पूरी दुनिया में सिर्फ 6 से 7 लोग ही इस बीमारी से पीड़ित होते हैं लेकिन अभी तक कोई भी महिला इससे पीड़ित नहीं थी। सहाना पहली लड़की है जो इस बीमारी से जूझ है। सहाना के पिता मोहम्मद शाहजहां बांग्लादेश के एक गांव में मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि लगभग चार महीने पहले उनकी बेटी के चेहरे पर एक मस्सा उभरा था, उन्होंने उस वक्त ज्यादा चिंता नहीं की, लेकिन जब वो तेजी से बढ़ने लगा तो उसे इलाज के लिए ढाका ले जाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बांग्लादेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। बांग्लादेश के अब्दुल बाजनदार को लोग ट्रीमैन के नाम से भी जानते हैं। दस साल पहले वह त्वचा की इस विकृति का शिकार बने, जिससे उनके हाथों और पैरों से पेड़ जैसी लताएं निकलने लगीं। रिक्शा चलाने वाले अब्दुल ने पहले तो इन्हें अनदेखा किया, लेकिन धीरे धीरे ये उनके हाथ और पैर इनसे घिर गए।

Latest World News