1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: ढाका हमले के मास्टरमाइंड को लेकर भारत को चेताया

बांग्लादेश: ढाका हमले के मास्टरमाइंड को लेकर भारत को चेताया

ढाका: बांग्लादेश ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सचेत किया है कि ऐसा हो सकता है कि ढाका के कैफे में हुए जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड भारत भाग गया हो। मास्टरमाइंड कनाडा में रहने वाला बांग्लादेशी

dhaka attack- India TV Hindi
dhaka attack

ढाका: बांग्लादेश ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सचेत किया है कि ऐसा हो सकता है कि ढाका के कैफे में हुए जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड भारत भाग गया हो। मास्टरमाइंड कनाडा में रहने वाला बांग्लादेशी मूल का व्यक्ति है। उसे पकड़ने के लिए पूरे देश में अभियान चलाया गया है। बांग्लादेश के पुलिस प्रमुख ए के एम शहीदुल हक ने कहा, हमने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सचेत किया है कि ऐसा संभव है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह (तमीम चौधरी) भारत भाग गया हो।

उन्होंने कहा कि चौधरी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि वह हाल में देश में हुए हमलों का संदिग्ध मास्टरमाइंड है। हक ने कहा कि हाल में अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने चौधरी को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सीबीआई को सचेत कर दिया था और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी उसकी तलाश कर रही हैं।

हक ने गृह मंत्री असदुज्जमां खान के साथ भारत का दौरा किया था। उन्होंने कहा, चौधरी बांग्लादेश में आईएस (सीरिया आधारित) का प्रमुख सदस्य हो सकता है। लेकिन हक ने साथ हीं सरकार का रूख दोहराते हुए कहा कि हाल के आतंकी हमलों में अब तक आईएस के संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है।

Latest World News