A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद के खिलाफ बेहरीन ने अपनाया कड़ा रुख़

आतंकवाद के खिलाफ बेहरीन ने अपनाया कड़ा रुख़

मनामा: बहरीन द्वारा इरा्क की सरकार से आग्रह किया गया है कि वह बहरीन के खिलाफ आतंकवादी  साजिशों को रोकने के लिए कदम उठाएं।  एक समाचार एजेंसी बीएनए के माध्यम से बहरीन के विदेश मंत्री

आतंकवाद के खिलाफ...- India TV Hindi
आतंकवाद के खिलाफ बेहरीन ने अपनाया कड़ा रुख़

मनामा: बहरीन द्वारा इरा्क की सरकार से आग्रह किया गया है कि वह बहरीन के खिलाफ आतंकवादी  साजिशों को रोकने के लिए कदम उठाएं।  एक समाचार एजेंसी बीएनए के माध्यम से बहरीन के विदेश मंत्री शेख खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने इराकी राजनायिक के माध्यम से इराक को यह सूचना दी कि बहरीन आंतरिक  मामलों में किसी भी प्रकार का  हस्तक्षेप नहीं चाहता है।

इससे पहले बहरीन के विदेश मंत्रालय ने इराक के राजनायिक अहमद नैफ राशिद अल दलिमि को अपने मुख्यालय बुलाया और उनके समक्ष विरोध दर्ज किया।

बहरीन के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा उन्होंने एक बड़े आतंकवादी षड्यंत्र को नाकाम कर दिया है।  जिसके तार ईरान और इराक से जुड़े थे।

मंत्रालय ने बताया कि 'सराया अल अश्तर' नाम के समूह से जुड़े कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने 2013-2015 के बीच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था।

बयान के अनुसार, आतंकवादी बहरीन के बाहर अपने सहयोगियों से हथियार, गोला, बारूद, विस्फोटक तथा दूसरी सहायता प्राप्त करते हैं और साजिश करते हैं।

Latest World News