A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 2020 तक बीजिंग की जनसंख्या दो करोड़ 30 लाख से अधिक नहीं चाहती है बीजिंग

2020 तक बीजिंग की जनसंख्या दो करोड़ 30 लाख से अधिक नहीं चाहती है बीजिंग

बीजिंग: बीजिंग बड़े शहर रोग का इलाज करने के लिए आक्रामक उपाय करेगा और इसके लिए शहर की जनसंख्या इस साल के अंत तक दो करोड़ 18 लाख से अधिक नहीं बढ़ने देगा। इस साल

बीजिंग जनसंख्या दो...- India TV Hindi
बीजिंग जनसंख्या दो करोड़ 30 लाख से अधिक नहीं चाहती

बीजिंग: बीजिंग बड़े शहर रोग का इलाज करने के लिए आक्रामक उपाय करेगा और इसके लिए शहर की जनसंख्या इस साल के अंत तक दो करोड़ 18 लाख से अधिक नहीं बढ़ने देगा। इस साल के पहली छमाही में बीजिंग की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने के लिए आयोजित एक बैठक में बीजिंग के मेयर वांग अनशुन ने यह बात कही। तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण शहर को संसाधन और पर्यावरण को गंभीर दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

साल 2014 के अंत में बीजिंग के स्थायी निवासियों की संख्या दो करोड़ 15 लाख थी जिसमें से एक करोड़ 28 लाख लोग छह शहरी जिलों में रह रहे थे। अर्पाप्त वातावरण क्षमता के कारण बीजिंग जल संसाधनों की कमी, वायु प्रदूषण, यातायात की भीड़भाड़ और अन्य समस्याओं से त्रस्त है। बीजिंग-तियानजिन-हेबेइ क्षेत्र के समन्वित विकास आयोजना खाका के मुताबिक 2020 तक बीजिंग की जनसंख्या दो करोड़ 30 लाख के भीतर होना चाहिए और 2014 के मुकाबले शहरी आबादी 15 प्रतिशत कम होनी चाहिए।

 

Latest World News