1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रेड अलर्ट के बावजूद खतरनाक धुंध से लिपटा रहा बीजिंग

रेड अलर्ट के बावजूद खतरनाक धुंध से लिपटा रहा बीजिंग

बीजिंग: अब तक के पहले रेड अलर्ट के बावजूद चीन की राजधानी पर लगातार दूसरे दिन खतरनाक धुंध का साया रहा। 2.2 करोड़ से ज्यादा लोगों वाले इस शहर में हालांकि आज सड़कों पर आधी

Beijing remained fog wrapped despite red alert- India TV Hindi
Beijing remained fog wrapped despite red alert

बीजिंग: अब तक के पहले रेड अलर्ट के बावजूद चीन की राजधानी पर लगातार दूसरे दिन खतरनाक धुंध का साया रहा। 2.2 करोड़ से ज्यादा लोगों वाले इस शहर में हालांकि आज सड़कों पर आधी कारें नहीं उतरी और फैक्टरी बंद रहे और निर्माण स्थलों पर काम नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने धुंध के अगले चरण को लेकर चेताया है जो शहर पर शनिवार से छा सकता है। रेड अलर्ट कल खत्म होना है।

खास दिनों में सम और विषम नंबर की कारों को चलाने की अनुमति जैसे कदमों से सड़कों पर दबाव घटने के बावजूद वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है। सड़कों पर पैदल चलने वाले कम ही नजर आए जो निकले भी वो अपने चेहरे पर साफ हवा के लिए मास्क लगाए हुए थे। पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने दावा किया है कि आपात उपायों की बदौलत धुंध के लिए पहले रेड अलर्ट के शुरूआती दिन में सुबह से दोपहर तक बीजिंग में 30 प्रतिशत कम प्रदूषण फैला।

इससे पहले कल धुंध से प्रभावित बीजिंग में प्रदूषण को लेकर पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिससे वहां 2.2 करोड़ लोगों के इस शहर में निजी वाहनों में आधे वाहन आज सड़कों पर नहीं उतरे और स्कूल और भवन निर्माण स्थल बंद रहें। बीजिंग में कल सुबह हवा बहुत हानिकारक से खतरनाक हो गई थी, क्योंकि हवा में पीएम (महीन कण) 2.5 का स्तर 365 पहुंच गया था, जो परसों 256 के स्तर पर था। पीएम 2.5 हवा में प्रदूषकों को मापने का एक पैमाना है।

Latest World News