थिंपू: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे गोवा में कल एक कॉन्क्लेव में शिरकत करने के लिए भारत आएंगे और भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। आज इसकी घोषणा की गयी। तोब्गे इंडिया फाउंडेशन के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव में शरीक होने के लिए गोवा जाएंगे। भूटान के प्रधानमंत्री 15 नवंबर को लर्निंग फ्रॉम सिविलाइजेशन थीम वाले कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे।
विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान में बताया गया कि गोवा में वह रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा और गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर से मुलाकात करेंगे। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री 16 नवंबर को नयी दिल्ली में ठहरेंगे और 17 नवंबर को भूटान वापस आ जाएंगे।
Latest World News